केंद्रीय बजट 2047 तक भारत को विकसित करने की नींव का बजट है - राघवेंद्र

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर महिला मोर्चा के द्वारा बजट प्रस्तुतीकरण चौपाल महिलाओं के साथ की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राघवेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता भाजपा पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार की  शोक सभा कर संवेदना व्यक्त की गई।कार्यक्रम में श्री शुक्ल नें कहा कि केन्द्रीय बजट 2047 तक भारत को विकसित करने की नींव का बजट हैं।
 
इसमें देश की आधी आबादी को विकास की दौड़ मे कंधे से कन्धा मिलाकर चलने का अवसर प्रदान करता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रूचि केशरवानी ने किया और संचालन जिला महामंत्री अंजू पाण्डेय ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मंत्री कुसुम सिंह जिला मंत्री निर्मला विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष बिंदु शर्मा नेहा गुप्ता मनीता सरोज प्रियंका गुड्डन देवी विद्या देवी अर्चना गीता देवी मालती देवी सुषमा देवी आदि उपस्थित रही।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें