संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
विधान परिषद सदस्य द्वारा रोडवेज बस स्टैंड की मांग
मैलानी-खीरी। मैलानी नगर पंचायत के लिए ऐतिहासिक पहल।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता द्वारा बृहस्पतिवार को मैलानी नगर पंचायत के लिए रोडवेज बस स्टैंड की मांग के गई। वहीं इसे मजबूती से उठाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी और समस्त जनता ने इस मांग का जोरदार स्वागत किया।उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अनूप गुप्ता को इस विषय में पत्र सौंपा गया था,जिस पर उन्होंने तत्तपर्ता से संज्ञान में लेते हुए जनहित कि महत्त्वपूर्ण मांग को सदन में जोरदार रूप से उठाया।यह मैलानी क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
मैलानी क्षेत्र और आस पास की जनता में इसको लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।बताते चलें किमैलानी नगर में काफी समय से रोड वेज बस स्टैंड बंद था,जिससे आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।कई बार मांग की गई लेकिन कोई आवाज़ सदन तक नहीं पहुंच पाई।मैलानी नगर पंचायत में जब से मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने कार्य भार सम्हाला,तब से मैलानी और आस पास की जनता की भलाई लिए कई विकास कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया।
पलिया से जब भी कोई यात्री मैलानी आता,तो मैलानी तिराहे पर उतरने को मजबूर था और बस के किराए के अलावा रिक्शे आदि का किराया भी वहन करता,लेकिन इस पहल से सभी में खुशी की लहर दिखाई दे रही है।फिलहाल अभी तक तो मांग है,अगर सच हुआ तो मैलानी की जनता के लिए काफी सुविधाजनक होगा।अभी तक इस पहल से सभी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

Comments