इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के स्टूडेंट चैप्टर का उद्घाटन किया गया

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज दिनांक 13/02/2026 को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के तत्वावधान में श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, लखनऊ में स्टूडेंट चैप्टर का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट  कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) भावेश कुमार चौहान एवं आईईआई, उत्तर प्रदेश संस्था के अध्यक्ष इं. विजय प्रताप सिंह के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर इं. पंकज अग्रवाल (कार्यकारी निदेशक) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
 
आईईआई, उत्तर प्रदेश संस्था के अध्यक्ष इं. सिंह ने स्टूडेंट चैप्टर की स्थापना के उद्देश्य एवं इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह मंच विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, नेतृत्व क्षमता एवं पेशेवर दक्षता के विकास हेतु महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त  उन्होंने संस्था की विभिन्न तकनीकी गतिविधियों—सेमिनार, कार्यशालाएं, संगोष्ठियां एवं प्रतियोगिताएं—के बारे में जानकारी दी तथा छात्रों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
 
कार्यक्रम में आईईआई, उत्तर प्रदेश संस्था के वरिष्ठ सदस्य  इं. ए. के. सिंह, मुख्य अभियंता एवं विभागाध्यक्ष, सिंचाई विभाग, इं. जे. बी. सिंह इं. आशीष यादव उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन, इं. सी. के. मंगलम (अधीक्षण इंजीनियर, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन) एवं इं. एन. के. निषाद, मानद सचिव, की गरिमामयी उपस्थिति रही। 
 
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में प्रोफेसर (डॉ.) मनीष निगम (उप निदेशक एवं विभागाध्यक्ष), प्रोफेसर (डॉ.) पारुल गुप्ता (उप निदेशक), इं. पूजा अग्रवाल (अतिरिक्त कार्यकारी निदेशक)  सहायक प्राध्यापक इं. नेहा सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्टूडेंट चैप्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, उद्योग एवं अकादमिक जगत से जुड़ने तथा पेशेवर नेटवर्क विकसित करने का सशक्त अवसर प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभाग के रिसर्च स्कॉलर्स एवं छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें