जैसे ही राहुल ने कहा- साथ में बात करते हैं, मीडिया से बात अधूरी छोड़ भाग खड़े हुए केंद्रीय मंत्री

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का सामना करने से मोदी सरकार के मंत्री कितना हिचकिचाते हैं इसकी मिसाल आज संसद भवन के बाहर देखने को मिली। यूं तो संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार होती रहती है। लेकिन बुधवार को जो नजारा दिखा, उसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल बुधवार को संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रह्लाद जोशी मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उसी बीच अचानक लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी वहां पहुंच गए। राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा, 'चलिए मिलकर बात करते हैं।' उनके इतना कहते ही दोनों केंद्रीय मंत्री बातचीत अधूरी छोड़कर वहां से निकल गए।

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों केंद्रीय मंत्री मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे और बजट की उपलब्धियां गिना रहे थे। तभी राहुल गांधी वहां पहुंचे और अनौपचारिक अंदाज में हंसते हुए कहा कि मैं भी आप लोगों के साथ बात करता हूं। हालांकि, बातचीत का प्रस्ताव दोनों मंत्रियों को ज्यादा पसंद नहीं आया। उन्होंने हाथ से इशारा कर संकेत दिया कि नेता विपक्ष ही बात करें और दोनों वहां से चले गए।

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

इस दौरान कांग्रेस महासचिव और केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं और वह मुस्कुराती नजर आईं। संसद का बजट सत्र इस बार लगातार हंगामेदार रहा है। विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, डेटा सुरक्षा और अमेरिका डील को लेकर सरकार पर हमलावर है। ऐसे माहौल में संसद के बाहर हुआ यह छोटा सा घटनाक्रम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

10 साल में ट्रायल कोर्ट ने 1300 लोगों को दी फांसी की सजा Read More 10 साल में ट्रायल कोर्ट ने 1300 लोगों को दी फांसी की सजा

इस पर प्रियंका गांधी मुस्कुराती रहीं। उनके साथ कुछ और कांग्रेस सांसद भी थे। इसके बाद राहुल गांधी भी हंसते नजर आए। यज नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जो उचित समझो, वह करो' ही नहीं है, जनरल नरवणे की किताब में और भी बहुत कुछ है जिससे सरकार हो जाएगी शर्मिंदा Read More जो उचित समझो, वह करो' ही नहीं है, जनरल नरवणे की किताब में और भी बहुत कुछ है जिससे सरकार हो जाएगी शर्मिंदा

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार