करोलबाग में एक दिन में 11 विकास कार्यों का उद्घाटन बना किर्ति मान विधायक विषेश रवि 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नई दिल्ली। करोलबाग विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के लोग प्रिय विधायक विषेश रवि के द्वारा इंन दिनों क्षेत्रों में विकास की झड़ी लगा दी है। प्रतीदिन क्षेत्र में कही न कही विकास कार्यों का उद्घाटन देखने को मिलता है।इसी कड़ी में गुरुवार को नई पानी की लाइन, सड़क और जन सुविधा केंद्रों के पुनर्निर्माण कार्य के शुभारंभ किया।देव नगर,रैगरपुरा, में पानी की पाइप लाइन, सड़क,जन सुविधा केंद्रों का शुभारंभ नारियल तोड़ कर किया।
 
इस मौके पर विधायक विषेश रवि ने कहा कि इस केंद्रों का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर ही निवरण करना और डिजिटल सेवाएं एक ही छत नीचे उपलब्ध करना है, जिससे लोगों को सरकारी सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों की समस्यायों को सुनना और उन्हें त्वरित सरकारी सामाधान प्रदान करना हमारा कर्तव्य है,आप को बतादे की विधायक द्वारा एक दिन में 11 विकास कार्यों का उद्घाटन अपने आप में एक किर्ति मान है।इस कार्य से क्षेत्र वासियों में काफी खुशी है। इस अवसर पर काफी संख्या में विभागीय और जन प्रतिनिधियों एवं आम जन उपस्थित थे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार