ट्रक्टर से मिक्सर मशीन ले जाते समय ढलाई मशीन के पलटने से एक मजदूर की मौत एक घायल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मनकापुर गोण्डा : प्राप्त जानकारी के मुताबिक खोड़ारे थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित छत ढालने वाला मिक्सर मशीन गुरुवार सुबह  छत ढूलाई के लिए ट्रक्टर से ले जाते समय ट्रक्टर अनियंत्रित होकर नवी नगर मोड़ पर पलट गया जिससे उस पर सवार निने उर्फ़ वृज लाल पुत्र भरोसे उम्र लगभग 53 वर्ष निवासी नरहर पुर की ढलाई मशीन से दबकर मौके पर मौत हो गई तथा दूसरे व्यक्तिगंभीर रूप से घायल हो गए दोनों व्यक्ति एक ही गांव के बताये जारहे है दोनों का मुख्य व्यवसाय मजदूरी है।

घटना की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। सुचना पर पहुंची खोड़ारे पुलिस ने परिजनों को सूचित कर घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुककन पुर लेगये और मृतक के शव को कब्जे मे लेकर शव का पंचायत नामा कर जिलास्पताल पीएम के लिए भेज कर जाँच पड़ताल कर रही है। इस बावत थानाध्यक्ष खोड़ारे यशवंत सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के प्रार्थना पत्र पर शव को कब्जे मे लेकर जिला अस्पताल पीएम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही जारी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें