सोनभद्र दबंगों का तांडव, ड्यूटी पर तैनात पेट्रोल पंप कर्मी को बेरहमी से पीटा सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पीड़ित ने थाने में दिया तहरीर, पुलिस जाँच में जुटि

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट 

सोनभद्र ( विंढमगंज )/ उत्तर प्रदेश है

जनपद के थाना विंढमगंज अंतर्गत कोलिहिनडुबा एक पेट्रोल पंप पर दबंगई और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात (10-02-26) लगभग 10:00 बजे, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी मनोज कुमार के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने न केवल अभद्रता की, बल्कि नियमों का हवाला देने पर उन्हें जानलेवा तरीके से पीटा। प्रार्थी मनोज कुमार, जो पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल वितरण का कार्य करता है, अपनी ड्यूटी समाप्त कर चुके थे।

सोनभद्र दबंगों का तांडव, ड्यूटी पर तैनात पेट्रोल पंप कर्मी को बेरहमी से पीटा सीसीटीवी में कैद हुई वारदातIMG_20260211_233542

सेफ सिटी परियोजना की 'तीसरी आंख' बंद Read More सेफ सिटी परियोजना की 'तीसरी आंख' बंद

तभी ग्राम कुड़वा निवासी वशिष्ठ यादव और सुजीत यादव उर्फ 'बुल्लू' अपने 7 अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे। दबंगों ने नियम विरुद्ध जाकर दूसरे वाहन में डीजल भरने का दबाव बनाया। जब मनोज ने यह कहते हुए मना किया कि उनकी ड्यूटी का समय (साढ़े सात बजे तक) समाप्त हो चुका है, तो आरोपी उग्र हो गए। आरोपियों ने मनोज को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर लात-घूंसों से हमला कर दिया।

सोनभद्र भरहरी शक्ति केंद्र पर भाजपा का बूथ विजय संकल्प राष्ट्रीय मंत्री दीपक गोड़ और मंडल अध्यक्ष संजय केसरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश Read More सोनभद्र भरहरी शक्ति केंद्र पर भाजपा का बूथ विजय संकल्प राष्ट्रीय मंत्री दीपक गोड़ और मंडल अध्यक्ष संजय केसरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

नहर माइनर की पटरी कटी, पानी गांवों में घुसा, 50 बीघा फसल जलमग्न  Read More नहर माइनर की पटरी कटी, पानी गांवों में घुसा, 50 बीघा फसल जलमग्न 

इस हमले में मनोज के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद अजय और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर प्रार्थी की जान बचाई। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जो आरोपियों के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी सुजीत यादव उर्फ बुल्लू एक आदतन अपराधी है। उस पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं, जिनमें डीएफओ रेनुकूट के साथ मारपीट, हरिजन बनाम स्वर्ण विवाद और भू-माफिया से जुड़े मामले शामिल हैं।बहरहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें