ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर,कार खाई में गिरी 

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
 
नैनी, प्रयागराज नैनी क्षेत्र के अरैल बांध रोड पर रविवार सुबह ट्रैक्टर ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे कार 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में मौजूद चालक को मामूली रूप से घायल है वही ट्रैक्टर चालक को भी गंभीर बताया जा रहा है।
 
घटना के दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई जहां पुलिस को सूचना दी गई । जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। रहगिरों की मदद से पुलिस ने ट्रैक्टर को बीच सड़क से हटकर किनारे किया और खाई में गिरी कार को बाहर निकाला गया।
 
बता दें की नैनी देवरख के समीप ओमेक्स सिटी में रहने वाले सूरज पुत्र हरि शंकर ओमेक्स सिटी में फ्लैट लेकर रहते है। रविवार को अपनी कार लेकर सिविल लाइंस की ओर जा रहे थे।जैसे ही शिवालय पार्क के समीप पहुंचे तभी नीचे की ओर से आ रही ट्रैक्टर ने उन्हें सामने से टक्कर मार दिया।
 
जब तक वह कार को संभालते तब तक वह 20 फीट की गहरी खाई में जा गिरी।घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जुट गई लोगों ने तत्काल पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें