स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर बनाए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र तहसीलदार बिसवां को सौंपा 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बिसवां। सीतापुर ठंड अपने अंतिम पड़ाव पर है, कुछ समय मे गर्मी की शुरुआत होगी गर्मी के दिनों मे आम आदमी के लिए स्वास्थ्य बड़ा मुद्दा तहसील क्षेत्र मे रहा है। स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र नागरिक अधिकार संगठन की जिला संयोजक कमरुन निशा की अगुवाई मे उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला की गैरमौजूदगी मे तहसीलदार बिसवां उमाशंकर त्रिपाठी को सौपा गया।
 
मांगपत्र मे कमरुन निशा ने कहा कस्बे का एकमात्र गया प्रसाद मेहरोत्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे प्रतिदिन लगभग 600 से 700 मरीजों  की ओपीड़ी मे चिकित्साधिकारियों के द्वारा मरीज देखे जाते है गर्मियों के दिनों मे यह संख्या और बढ़ेगी जिसके चलते भारी दबाव का स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर हो सकता है।
 
उन्होने कहा केंद्र मे  तीस बेड है, बेड़ो की संख्या 60 हो, गर्भवती महिलाओ को दी जा रही अल्ट्रासाउंड की सुविधा सभी महिलाओ एवं पुरुषों को सुलभ कराने व स्वास्थ्य केंद्र मे पैथालोजी लैब छोटे जगह मे होने मे संचालित होने पर स्वास्थ्य कर्मियों एवं मरीजों को दुशवारी का हवाला देते हुए होती है बड़ी जगह मे संचालन की व्यवस्था कराये जाने की बात कही गई है।
 
वही प्रतिदिन आने वाले मरीजों की भीड़ को देखते हुए चिकित्साधिकारियों एवं स्टाप मे बढ़ोत्तरी एवं केंद्र परिसर के अंदर जर्जर भवन को नस्ट कर नये भवन का निर्माण कराये जाने की मांगे प्रमुख रूप से की गई है। इस मौके पर मदन गुप्ता,अधिवक्ता, कमरुन निशा, हरीशंकर गुप्ता,अख्तर अली,विश्राम लाल गौतम, दयाराम गौतम आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें