जनपद के जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों/राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश प्रारम्भ

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026, प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ-23 मार्च 2026

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने अवगत कराया है कि जनपद में चार जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों (पूर्वनाम राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) 1. उरमौरा, रावगंज, 2. घोरावल 3. गुरमुरा (ओबरा) एवं 4. दुद्धी, सोनभद्र में शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6, 7, 8, एवं 9 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु परीक्षा सम्पन्न कराये जाने व कक्षा 11 में रिक्त सीटों पर कक्षा 10 में प्राप्तांक पर आधारित मेरिट लिस्ट तैयार कर प्रवेश कराया जाना है ।

आवेदन प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 20.02.2026 तक, परीक्षोपरान्त पात्र आवेदको की सूची प्रकाशन तिथि 25.02.2026, प्रवेश परीक्षा आयोजन की तिथि 15.03.2025, सफल छात्रों की सूची का प्रकाशन एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ 23.03.2026 तक है। शासन के निर्देशानुसार रिक्त सीटों को 60 प्रतिशत अनुसूचित जाति/जनजाति, 25 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 15 प्रतिशत सामान्य वर्ग के छात्र/छात्राओं के लिए प्रवेश की व्यवस्था है।

दो ब्लॉकों की जिम्मेदारी निभा रहे एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल की कार्यकुशलता को मिल रही जनता की सराहना Read More दो ब्लॉकों की जिम्मेदारी निभा रहे एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल की कार्यकुशलता को मिल रही जनता की सराहना

चारों जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों में कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु इच्छुक अभिभावक अपने पाल्य हेतु आवेदन-पत्र सम्बन्धित विद्यालय से प्रत्येक कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते है । सम्बन्धित विद्यालय से दिनांक 25.02.2026 को प्राप्त कर सकते है।

शास्त्रीनगर में पुल निर्माण निरस्तीकरण के विरोध में युवाओं ने मुड़वाया सिर का बाल, आंदोलन तेज Read More शास्त्रीनगर में पुल निर्माण निरस्तीकरण के विरोध में युवाओं ने मुड़वाया सिर का बाल, आंदोलन तेज

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें