कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न, जिलाधिकारी ने दिये संबंधितों को कड़े निर्देश

शासन की मंशा के अनुरुप पात्र लाभर्थियों को समय से लाभ पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता - जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जिला सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की, जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ पहुंचाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित जो भी मुकदमे दर्ज हुए हैं, उनसे जुड़े सभी पात्र लाभार्थियों को देय सहायता राशि का भुगतान निर्धारित समय अवधि के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न हो तथा लंबित मामलों की त्वरित कार्रवाई करते हुए भुगतान की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण की जाए।

समर्पण की पहचान:दीपक पाठक बनें शुकुल बाजार ब्लॉक मीडिया प्रभारी Read More समर्पण की पहचान:दीपक पाठक बनें शुकुल बाजार ब्लॉक मीडिया प्रभारी

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और भुगतान से संबंधित प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत की जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, समिति के सदस्य, सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जनपद भर में हुआ माल्यार्पण व पुष्पांजलि कार्यक्रम Read More बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जनपद भर में हुआ माल्यार्पण व पुष्पांजलि कार्यक्रम

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार