नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जनपद भर में हुआ माल्यार्पण व पुष्पांजलि कार्यक्रम
जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई गई
गौरीगंज,अमेठी। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को जनपद अमेठी के सभी बूथों एवं विभिन्न स्थानों पर स्थापित उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई गई।अमेठी स्थित अंबेडकर तिराहा पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई गई।
प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शंकर गिरी ने जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के करौली में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान की प्रस्तावना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “हम भारत के लोग” की भावना देश को एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित करती है, जो सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता प्रदान करने का संकल्प लेती है।
उन्होंने यह भी कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बाबा साहब से जुड़े पंचतीर्थ स्थलों का निर्माण कर उनकी विरासत को संरक्षित करते हुए उन्हें उचित सम्मान देने का कार्य किया है।इसी क्रम में चन्द्रमौलि सिंह एवं मंडल अध्यक्ष मनोज पासी ने जामो ब्लॉक के लालूपुर ढबिया गांव के महापुर में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों एवं विभिन्न स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई।
Ambedkar Jayanti Amethi program डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती 135वीं Gauirganj Amethi Ambedkar tribute Baba Saheb statue garlanding event UP BJP district president Sudhanshu Shukla news Constitution oath ceremony India Ambedkar Tiraha Amethi program Shankar Giri speech Amethi Chandramouli Singh statement news Narendra Modi Panchteerth Ambedkar social justice equality awareness India


Comments