संबंधित खबरें
सोनभद्र चोपन मंडल में विकास की नई राह, राज्य मंत्री ने किया चार पुलियाओं का शिलान्यास
सुदूर वनांचल क्षेत्रों में पुलिया की मांग , सरकार ने किया पूरा
अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी और आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में चोपन विकास खंड में एक बड़ा कदम उठाया गया है। शुक्रवार को मंडल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास की बयार बहती दिखी, जब राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड. समेत अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने चार महत्वपूर्ण पुलिया निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। विकास कार्यों की इस श्रृंखला में निम्नलिखित संपर्क मार्गों पर पुलिया निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। ग्राम पंचायत खरहरा हरदहवा टोला मुर्गीडांड में पुलिया निर्माण। ग्राम पंचायत बैरपुर सागरदह मार्ग से जोगिंद्रा मार्ग के बीच गोतान नदी पर पुलिया निर्माण। ग्राम पंचायत भरहरी टोला लदबदिया संपर्क मार्ग पर पुलिया निर्माण। ग्राम पंचायत परसोई मगरदहा नवाटोला मार्ग पर पुलिया निर्माण।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड. रहे। उनके साथ उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार और स्वतंत्र निदेशक पेट्रोलियम मंत्रालय शारदा खरवार ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ काम कर रही है। सुदूर वनांचल क्षेत्रों में पुलिया निर्माण होने से ग्रामीणों को बारिश के दिनों में होने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे।
Read More नगर निगम मुख्यालय निर्माण में बाधा पर महापौर का सख्त रुख, चीफ इंजीनियर आरआर को लगाई कड़ी फटकारशिलान्यास समारोह के दौरान जिला पंचायत सदस्य (जुगैल प्रतिनिधि) संजीव त्रिपाठी, मंडल महामंत्री राहुल प्रताप सिंह, राम दुलारे खरवार, चोपन मंडल अध्यक्ष संजय केसरी, कालीचरण खरवार, सत्य केसरी, विक्की मिश्रा, प्रहलाद केसरी, रामकरण बैगा, रूपेंद्र शाह, गोपाल सिंह और सुभाष सिंह जैसे प्रमुख नेता , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि (जुगैल) दिनेश यादव, खरहरा प्रतिनिधि उमाशंकर, चौरा ग्राम प्रधान राम प्रताप साहनी, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो संदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे। इन पुलियाओं के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खासा उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि इन पुलियाओं के बनने से बच्चों के स्कूल जाने और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचने में काफी आसानी होगी।

Comments