घर के सामने खड़ी महिला को ट्रक ने रौंदा

इलाज के दौरान मौत

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

फूलपुर प्रयागराज। घर के सामने सड़क की पटरी पर खड़ी महिला को तेज रफ्तार ट्रक में टक्कर मार दिया। दुर्घटनामें महिला के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए। परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने गंभीरावस्था में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान कुछ ही घंटों में महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। 

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत चक अब्दुल करीम पूरे भुलई गांव निवासिनी आशा देवी 50 पत्नी रामनरेश विश्वकर्मा बुधवार दोपहर घर के सामने सड़क की पटरी पर कहीं जाने के लिए खड़ी थी। तभी फूलपुर की तरफ से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को जोरदार टक्कर मारते हुए रौद दिया। दुर्घटना में महिला के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए।

सूचना पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने गंभीरावस्था में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान चार  बजे घायल महिला की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतका के चार पुत्र व एक पुत्री हैं। मृतका के भतीजे विजय चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि दुर्घटना के बाद घटनास्थल से भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने चालक सहित पकडकर पुलिस को सौंप दिया।

About The Author

Post Comments

Comments