Haryana Weather: हरियाणा में मौसम के बदले तेवर, ठंड-धूप का मिला-जुला असर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। दिन के समय खिली धूप लोगों को राहत दे रही है, जबकि सुबह और रात में बढ़ती ठंड ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है और आने वाले दिनों में मौसम फिर करवट ले सकता है।

IMD का पूर्वानुमान है कि 9 और 10 फरवरी को हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बदलेगा और कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

बुधवार को राज्य के कई इलाकों में घनी धुंध देखने को मिली थी, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि 5 फरवरी को कोहरे का असर कुछ कम रहा और केवल सीमित स्थानों पर ही धुंध दर्ज की गई। सुबह के समय दृश्यता कम रहने के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो मौसम में विरोधाभासी स्थिति बनी हुई है। IMD चंडीगढ़ के अनुसार, न्यूनतम तापमान में औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रात और अलसुबह की ठंड बढ़ गई है। वहीं दिन के समय तेज धूप के कारण औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जिससे दोपहर में हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है।

Railway Station: हरियाणा में इस रेलवे स्टेशन को बनाया जाएगा हाईटेक, मिलेगी ये लग्जरी सुविधाएं  Read More Railway Station: हरियाणा में इस रेलवे स्टेशन को बनाया जाएगा हाईटेक, मिलेगी ये लग्जरी सुविधाएं

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेंगे। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि पहला पश्चिमी विक्षोभ 6 और 7 फरवरी को आंशिक प्रभाव डालेगा, जिसके चलते आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मध्यम से तेज गति की हवाएं चल सकती हैं।

Haryana: हरियाणा बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका Read More Haryana: हरियाणा बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

उन्होंने बताया कि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 9 फरवरी को सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 9 फरवरी की रात और 10 फरवरी को प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात के तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

New Ring Road: हरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदा Read More New Ring Road: हरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदा

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार