राजनीति
भारत
Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
Haryana Weather: हरियाणा में रविवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते जीटी रोड बेल्ट के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। करनाल के घरौड़ा क्षेत्र में देर रात जमकर ओले गिरे, जिससे सरसों और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
करनाल में ओलावृष्टि, खेतों में बिछी सफेद चादर
कई जिलों में सुबह से बारिश, कहीं कोहरा
पानीपत और सोनीपत के कई हिस्सों में तड़के हल्की से मध्यम बारिश हुई। फरीदाबाद और पलवल में भी छिटपुट बारिश दर्ज की गई। वहीं सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, दिन के दौरान प्रदेश के 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर और दक्षिण हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने रविवार सुबह जारी बुलेटिन में बताया कि दिन में कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कैथल, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद और फतेहाबाद जिलों में हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 2 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कम होगा, हालांकि कुछ इलाकों में आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी रह सकती है।
दिन के तापमान में आई गिरावट
शनिवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे दिन का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे चला गया। प्रदेश का सबसे गर्म स्थान चरखी दादरी रहा, जहां अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Read More सन्यासी के राजा बनने की परंपरा सनातन धर्म के विरुद्ध है- जगत गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंदकरनाल और फरीदाबाद में सबसे ज्यादा ठंड का असर
करनाल में दिन का अधिकतम तापमान केवल 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। वहीं फरीदाबाद में बीते 24 घंटों में तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट देखी गई। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 16 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments