Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में रविवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते जीटी रोड बेल्ट के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। करनाल के घरौड़ा क्षेत्र में देर रात जमकर ओले गिरे, जिससे सरसों और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

करनाल में ओलावृष्टि, खेतों में बिछी सफेद चादर

घरौंडा क्षेत्र के कैमला गांव में देर रात काफी देर तक ओले गिरते रहे। कुछ ही समय में खेतों में बर्फ जैसी सफेद परत जम गई। किसानों के मुताबिक, ओलावृष्टि से सरसों की तैयार फसल को भारी नुकसान हुआ है, जबकि गेहूं की फसल भी प्रभावित हुई है।

कई जिलों में सुबह से बारिश, कहीं कोहरा

पानीपत और सोनीपत के कई हिस्सों में तड़के हल्की से मध्यम बारिश हुई। फरीदाबाद और पलवल में भी छिटपुट बारिश दर्ज की गई। वहीं सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दिन के दौरान प्रदेश के 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर और दक्षिण हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।

क्षेत्र के विकास के लिए समाज सेवक एस के चौबे ने लगाई दिल्ली उच्च न्यायालय से गुहार Read More क्षेत्र के विकास के लिए समाज सेवक एस के चौबे ने लगाई दिल्ली उच्च न्यायालय से गुहार

इन जिलों में बारिश की संभावना

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने रविवार सुबह जारी बुलेटिन में बताया कि दिन में कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कैथल, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद और फतेहाबाद जिलों में हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 2 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कम होगा, हालांकि कुछ इलाकों में आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी रह सकती है।

Haryana: हरियाणा की अनाज मंडियों में खत्म होगा कच्ची पर्ची सिस्टम, हाईकोर्ट ने दिए ये आदेश Read More Haryana: हरियाणा की अनाज मंडियों में खत्म होगा कच्ची पर्ची सिस्टम, हाईकोर्ट ने दिए ये आदेश

दिन के तापमान में आई गिरावट

शनिवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे दिन का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे चला गया। प्रदेश का सबसे गर्म स्थान चरखी दादरी रहा, जहां अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें पूर्वानुमान Read More Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें पूर्वानुमान

करनाल और फरीदाबाद में सबसे ज्यादा ठंड का असर

करनाल में दिन का अधिकतम तापमान केवल 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। वहीं फरीदाबाद में बीते 24 घंटों में तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट देखी गई। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 16 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें