कोन में मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेसियों ने किया जन चौपाल का आयोजन।

मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी करने पर काँग्रेसियों में उबाल, काला कानून वापस लेने की मांग

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

कोन / सोनभद्र -

विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत रामगढ़ में मंगलवार मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक महासचिव कन्हाई राम कनौजिया ने किया। काँग्रेस नेताओं ने अपने-अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी योजना कर दिया तथा मनरेगा के नियमों में भारी परिवर्तन कर गरीबों के हक पर डाका डालने को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

IMG-20260127-WA0100(1)

ओबरा में उमड़ा देशभक्ति का ज्वार तिरंगा यात्रा में घर कब आओगे गीत ने किया सबको भावुक Read More ओबरा में उमड़ा देशभक्ति का ज्वार तिरंगा यात्रा में घर कब आओगे गीत ने किया सबको भावुक

कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोन अध्यक्ष मदन गुप्ता ने किया । कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनायकांत चतुर्वेदी ने किया ।पार्टी के नेताओं के भाषण के दौरान मनरेगा की काला कानून वापस लेने की जोरदार मांग किया और ब्लॉक के भ्रष्ट अधिकाररियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की मांग किया ।तत्पश्चात कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद प्रियंका गांधी जिंदाबाद आदि नारों से पूरा पांडाल गूंजयमान रहा। 

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम Read More गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम

IMG-20260127-WA0206

जायसवाल समाज (कलवार) की स्वजातीय बैठक व सहभोज कार्यक्रम संपन्न Read More जायसवाल समाज (कलवार) की स्वजातीय बैठक व सहभोज कार्यक्रम संपन्न

 इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान सरकार के इशारे पर खण्ड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत द्वारा मनमाने तरीके से कार्य कराया जा रहा है जो जनहित में नहीं है और उनके द्वारा जमकर लूट पाट किया जा रहा है जो क्षम्य नहीं है।

IMG-20260127-WA0167

आगे उपस्थित जनों से आग्रह किया कि आप लोग पार्टी की ज्यादा से सदस्यता लेकर राहुल गाँधी जी के हाथों को मजबूत बनाएं। अगर आप लोग गाँधी जी के हाथों को मजबूत करेंगे तो मैं विश्वास दिलाता हूं कि आप लोगों को चंदा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपके साथ ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन के लिए जिले के पूरे कांग्रेसजनों के साथ ब्लॉक पर उपस्थित रहने की बातें कही।

IMG-20260127-WA0170

इसी क्रम में उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को निर्देशित किया कि विकास खंड कार्यालय जाकर विकास खंड अधिकारी / एडीओ पंचायत द्वारा कार्य कराए जा रहे कार्यों के संबंध में आगे का विवरण एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया जाए अन्यथा की स्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के द्वारा ब्लॉक कार्यालय का घेराव व धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बीच में एक प्रकरण सामने आया कि स्थानीय निवासियों से चंदा लेकर पुलिया निर्माण कराया गया है और कई अन्य कार्य लटकाएं पड़े हैं जिस पर जिलाध्यक्ष ने एडीओ पंचायत कोन पर हमला बोलते हुए कहा कि एडीओ पंचायत कोन की मनमानी नहीं चलेगी ऐसे अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिया निर्माण कराने वाले कांग्रेस के ब्लॉक महासचिव अनिल यादव को जिलाध्यक्ष ने साल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।जिससे उपस्थित कांग्रेसियों की बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ म वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमलेश ओझा पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी एवं पीसीसी सदस्य अनुसूचित प्रकोष्ठ के मनोनीत रवि जी सहित क्षेत्र के तमाम पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें