ओबरा में उमड़ा देशभक्ति का ज्वार तिरंगा यात्रा में घर कब आओगे गीत ने किया सबको भावुक

ओबरा में देशभक्ति गानों की धूम, देश भक्ति गानों से गुंजायमान हुआ समूचा नगर

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट 

ओबरा /सोनभद्र-

 26 जनवरी, 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर ओबरा नगर पंचायत में शान से निकली तिरंगा यात्रा, सरहद पर तैनात वीर जवानों को किया गया नमन। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज ओबरा नगर पंचायत में एक विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लिए हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। भारत माता की जय और वन्दे मातरम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

यात्रा का सबसे भावुक क्षण तब आया जब लाउडस्पीकर पर देशभक्ति गीत संदेशे आते हैं... घर कब आओगे की धुन गूंजी। इस गीत के बोल सुनकर यात्रा में शामिल हर व्यक्ति की आँखें नम हो गईं और हर दिल अपने उन सैनिक भाइयों के सम्मान में झुक गया जो कड़कड़ाती ठंड और दुर्गम पहाड़ियों पर हमारी रक्षा के लिए डटे हुए हैं। यह संगीत सिर्फ एक धुन नहीं, बल्कि उन परिवारों का दर्द और गौरव था जिनके लाल सरहद पर देश की सुरक्षा के लिए जाग रहे हैं। यात्रा के दौरान वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि हमें यह आज़ादी और गणतंत्र यूँ ही नहीं मिला है।

चोपन में पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय डिजिटल कार्य प्रणाली का प्रशिक्षण Read More चोपन में पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय डिजिटल कार्य प्रणाली का प्रशिक्षण

इसके पीछे अनगिनत वीर शहीदों का बलिदान और हमारे जवानों की रातों की नींद है। आज की यह तिरंगा यात्रा उन्हीं शूरवीरों को समर्पित रही, जो अपने घर-परिवार से मीलों दूर देश की अस्मत के लिए सरहद पर तैनात हैं। इस भव्य तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से सभासद दशरथ शुक्ला, राहुल श्रीवास्तव, आनंद जयसवाल, विकास सिंह, संजय कनौजिया एवं समाजसेवी सौरभ अग्रवाल सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त की।

अनपरा की साइबर टीम के पहल से आवेदक की फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि कराई गई वापस Read More अनपरा की साइबर टीम के पहल से आवेदक की फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि कराई गई वापस

सरहद पर कोई जाग रहा है, तभी हम अपने घरों में चैन से गणतंत्र का उत्सव मना पा रहे हैं। ओबरा की यह धरती और यहाँ का हर नागरिक आज अपने वीर सपूतों को सलाम करता है

सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने आयोजित किया होली मिलन समारोह। Read More सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने आयोजित किया होली मिलन समारोह।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार