दिल्ली के बाद हिली लेह-लद्दाख की धरती, 5.7 तीव्रता का आया भूकंप, घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। सोमवार को लेह-लद्दाख क्षेत्र में सुबह 11:51 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसारभूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई और इसका केंद्र 36.71° उत्तर और 74.32° पूर्व में स्थित थाजबकि इसकी गहराई 171 किलोमीटर रही। हालांकिइस भूकंप के कारण किसी तरह के हताहत या बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

इससे पहले आज सुबह दिल्ली में 2.8 तीव्रता का भूकंप आया थाजिसकी गहराई 5 किलोमीटर रही। दोनों भूकंपों के बारे में अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

भूकंप के झटके लगते ही लोग अचानक डर गए और कुछ लोग गिर पड़े। जो लोग इमारतों या घरों के अंदर थेवे बाहर निकल आए। हर तरफ हलचल मच गईलेकिन फिर भी किसी गंभीर नुकसान की खबर नहीं आई। प्रशासन ने स्थिति की निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विज्ञान के दृष्टिकोण सेलेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर जैसे हिमालयी क्षेत्र भूकंप के जोन 4 और 5 में आते हैंयानी ये क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बहुत संवेदनशील हैं। टेक्टोनिक प्लेटों में हलचल के कारण इस क्षेत्र में भूकंप के झटके अक्सर महसूस होते हैं।

Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक  Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें