मनरेगा चौपाल में कांग्रेसियों ने ग्रामीणों को किया जागरूक

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। विकासखंड क्षेत्र के पूरेगुरु मजरे खजूरगांव और गेगासों में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल के जरिए ग्रामीणों को मनरेगा योजना के अधिकारों और लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत किया गया। चौपाल की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह और मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव ने की।
 
वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार का मजबूत सहारा है। कांग्रेसियों ने सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया। कहा कि योजना को समाप्त करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। जिला सचिव कामता प्रसाद गौड़ ने कहा कि मनरेगा से गांवों में रोजगार के साथ विकास कार्य भी हो रहे हैं।
 
इसे बचाना सभी की जिम्मेदारी है। शिव प्रताप व सुशील अग्निहोत्री ने कहा कि ग्रामीणों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम में शिवकिशोर बाजपेई, राम प्रकाश निषाद, ब्रज किशोर सिंह धुन्नर, अब्दुल हकीम, शिवप्रसाद यादव बापू, डॉ. राकेश पटेल, शिवप्रकाश, सत्रोहन यादव, नीलू बाबादीन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
 
 
 
 
 

About The Author