कुशीनगर : बेलवनिया–बगहा पुल निरस्तीकरण से जनता में आक्रोश

कुशीनगर : बेलवनिया–बगहा पुल निरस्तीकरण से जनता में आक्रोश

ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद रौनियार

कुशीनगर। गंडक नदी पर प्रस्तावित बेलवनिया–बगहा पुल परियोजना को निरस्त किए जाने से उत्तर प्रदेश और बिहार के लाखों लोगों की वर्षों पुरानी उम्मीदों को गहरा झटका लगा है। इस पुल के निर्माण से कुशीनगर जनपद के छितौनी, बेलवनिया, दरगौली, नरकहवा सहित दर्जनों गांवों तथा बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के पिपरासी प्रखंड और बगहा क्षेत्र का राष्ट्रीय राजमार्ग-727 से सीधा जुड़ाव स्थापित होता।

करीब 750 करोड़ रुपये की लागत से शास्त्रीनगर के समीप प्रस्तावित इस पुल को अत्यधिक खर्च का हवाला देकर निरस्त किए जाने से क्षेत्र में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परियोजना आवागमन के साथ-साथ व्यापार, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए अत्यंत आवश्यक थी।

छितौनी–तमकुही रेल चलाओ संघर्ष समिति ने पुल निरस्तीकरण के निर्णय का विरोध करते हुए आंदोलन तेज करने की घोषणा की है। समिति अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की जीवनरेखा है और इसे किसी भी हाल में रद्द नहीं होने दिया जाएगा।

पड़रछ में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर  विविध कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं को किया गया प्रेरित Read More पड़रछ में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन, युवाओं को किया गया प्रेरित

महामंत्री शैलेश यदुवंशी ने कहा कि पुल निर्माण से उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों राज्यों को सीधा लाभ मिलता। संघर्ष समिति ने सड़क से सदन तक आंदोलन चलाने तथा आवश्यकता पड़ने पर धरना-प्रदर्शन व जनजागरण अभियान शुरू करने की चेतावनी दी है।

कांग्रेसियों ने मनाया सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन, पार्टी की मजबूती पर जोर Read More कांग्रेसियों ने मनाया सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन, पार्टी की मजबूती पर जोर

 Nhai द्वारा जारी चित्र परिचय में यह स्पस्ट हो चुका था कि 

श्रावणी मेला समिति ने जरूरतमंदों को बांटे  सैकड़ों कंबल, लोगों ने किया प्रसंशा Read More श्रावणी मेला समिति ने जरूरतमंदों को बांटे सैकड़ों कंबल, लोगों ने किया प्रसंशा

गंडक नदी पर चार लेन पुल निर्माण प्रस्ताव

गंडक नदी एवं उसके सहायक मार्गों पर चार लेन पुल के निर्माण हेतु परामर्श सेवाओं के अंतर्गत यह परियोजना प्रस्तावित की गई है। यह पुल बिहार राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग-727 के 83.00 किलोमीटर (बगहा-1) को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद अंतर्गत बेलवनिया क्षेत्र में एनएच-727 के 122 किलोमीटर से जोड़ेगा। प्रस्तावित पुल स्थल डीपीसी मोड़ के समीप निर्धारित किया गया है। परियोजना के तहत पुल की कुल लंबाई लगभग 9.8 किलोमीटर प्रस्तावित है।
इस परियोजना के पूर्ण होने से उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्रीय विकास, व्यापारिक गतिविधियों और यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

IMG_20260119_092302

 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel