नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
ठूठीबारी बाईपास सड़क जाम , पुलिस व्यवस्था दिखी नदारत
मौनी अमावस्या महापर्व पर हर वर्ष लगती है भारी भीड़ श्रद्धालुओं की गाड़ियों का दिखा जत्था, दिखे उत्साहित
महराजगंज। भारत नेपाल सीमा के अंतिम छोर पर बसा कस्बा ठूठीबारी से होते हुए प्रत्येक वर्ष मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं का जत्था नेपाल के त्रिवेणी धाम को जाती है। इस मौके पर प्रत्येक वर्ष सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स भी जुटी रहती है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस नदारत देखी।
वहीं श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। चार पहिया वाहन और ट्राली ट्रैक्टर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भारतीय सीमा से नेपाल के त्रिवेणी धाम पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी तिथि में सभ्यता के आरंभकर्ता माने जाने वाले ऋषि मनों का जन्म हुआ था।
ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन माँ गंगा का जल अमृतमय हो जाता है।इसीलिए इस दिन श्रद्धालु मोक्ष की प्राप्ति एवं पापों का नाश करने के लिए माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसी को लेकर त्रिवेणी संगम पर हर वर्ष श्रद्धालुओं में सबसे पहले स्नान करने का हुजूम देखने को मिलता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ठूठीबारी नवनीत नगर ने बताया कि निर्देश दिया गया है व्यवस्था की जा रही है।

Comments