Haryana Weather: हरियाणा में ठंड का सितम जारी, चार जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के चार जिलों कैथल, करनाल, अंबाला और कुरुक्षेत्र में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के अलावा राज्य के किसी अन्य हिस्से के लिए फिलहाल कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि शीतलहर को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है। विभाग ने यह भी बताया कि 19 जनवरी से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसकी शुरुआत आज से ही बादलों की आवाजाही के साथ हो सकती है, जबकि अगले दो दिनों में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कई जिलों में रहेगा मिला-जुला मौसम

सोमवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

कल इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विमान हादसे के मृतक के परिजनों से मिले झामुमो नेता Read More विमान हादसे के मृतक के परिजनों से मिले झामुमो नेता

22 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 22 जनवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान 22 से 24 जनवरी के बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को ठंड और नमी का असर फिर से महसूस हो सकता है।

Haryana: हरियाणा में इन किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान  Read More Haryana: हरियाणा में इन किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें