Haryana Weather: हरियाणा में मौसम बदलेगा करवट, 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। खासतौर पर उत्तर और उत्तर-पूर्वी हरियाणा में सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रहने की संभावना जताई गई है, जिससे वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

तापमान में हल्की बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में करीब 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में लगभग 2.3 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ। हालांकि तापमान में यह बढ़ोतरी मामूली राहत जरूर दे रही है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड का असर अब भी बना हुआ है। इसी बीच हरियाणा में कल से सभी स्कूल फिर से खुलने जा रहे हैं।

नारनौल सबसे ठंडा जिला

राज्य में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद रात और सुबह की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक नारनौल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह जिला प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा।

अन्य जिलों की बात करें तो करनाल में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री, रोहतक में 5.4 डिग्री और हिसार में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सुबह के समय कोहरा बने रहने की संभावना है।

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने असर दिखाना किया शुरू, 35 डिग्री तक पहुंचा तापमान  Read More Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने असर दिखाना किया शुरू, 35 डिग्री तक पहुंचा तापमान

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें