एसडीएम ने तहसील सदर में निर्वाचन संबंधी की बैठक

लंबित कार्यों की समीक्षा की, काम समय से पूरे करने के निर्देश

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखीमपुर खीरी। 
 
शुक्रवार को तहसील सदर में उपजिलाधिकारी अश्वनी सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी चुनावी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक के दौरान निर्वाचन कार्य से जुड़े नोटिस जारी करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया।
 
एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन संबंधी सभी कार्य पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता और निर्धारित नियमों के अनुसार किए जाएं। तहसील सदर में एसडीएम ने बैठक की।बैठक में निकाय स्तर और ब्लॉक स्तर के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष और व्यवस्थित निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
 
उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी संबंधित कर्मियों को उनके चुनावी दायित्वों के प्रति जागरूक करना और आगामी निर्वाचन कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए समन्वय स्थापित करना था।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार