संदिग्ध हालात में युवक की मौत, नहर में मिला शव

 कोड़ापुर गांव का रहने वाला था युवक

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज । फूलपुर थाना क्षेत्र के कोड़ापुर गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव बुधवार सुबह सेफखानपुर गांव के सामने नहर में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान सोनू भारतीय (28) पुत्र स्वर्गीय मदन लाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोनू मंगलवार देर रात अपनी ससुराल जाने के लिए मोटरसाइकिल से घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसका शव नहर में देखा गया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
 
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी फूलपुर प्रवीण गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
 
मृतक तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था अभी देधवर्ष पुरस्की शादी रेशमा चैमलपुर गांव के साथ हुई थी पत्नी गर्भवती है हाल में उसके बच्चा पैदा होने वाला है। मृतक बांबे में रहकर ट्रक चलाता था अभी चार दिन पहले घर आया था।    इनसेट 01 काल खींच ले गया। फूलपुर। मृतक सोनू भारतीय की मां शीला देवी के अनुसार उसे ससुराल जाने से रोक रही थी कि रात में मत जाओ सुबह होने पर जाना लेकिन काल किसी का नहीं सुना जबरजस्ती चला गया यह कहते हुए रिक की मां रोकर बेसुध होजाती है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें