Haryana Weather: हरियाणा में पहाड़ों जैसी ठंड, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में पहाड़ी इलाकों जैसी कड़ाके की ठंड ने मैदानी क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया है। बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक वीरवार सुबह हिसार का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा।

15 साल में पांचवीं बार हिसार में 0.2 डिग्री तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 15 वर्षों में यह पांचवीं बार है, जब हिसार का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री तक पहुंचा है। इसके साथ ही हिसार ने पिछले दो वर्षों का ठंड का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इस बार ठंड का असर कहीं ज्यादा तीखा नजर आ रहा है।

महेंद्रगढ़ में भी शून्य के करीब पारा

Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होंगे लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन  Read More Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होंगे लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन

हिसार के बाद महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कई हिस्सों में हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी के चलते 8 जिलों में दिन का अधिकतम तापमान भी 6 से 8 डिग्री तक गिर गया है।

दो बच्चों की मां ने सिपाही पर दर्ज कराया यौन शोषण का केस Read More दो बच्चों की मां ने सिपाही पर दर्ज कराया यौन शोषण का केस

आज 13 जिलों में घना कोहरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

Haryana Weather: फरवरी के अंत में ही हरियाणा में चढ़ा पारा, 31 डिग्री तक पहुंचा तापमान Read More Haryana Weather: फरवरी के अंत में ही हरियाणा में चढ़ा पारा, 31 डिग्री तक पहुंचा तापमान

मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे को देखते हुए 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह (मेवात) शामिल हैं।

इन जिलों में सुबह के समय बहुत घना कोहरा और शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है।

पश्चिमी जिलों में येलो अलर्ट

वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भी घना कोहरा छाए रहने और ठंड का असर बने रहने की संभावना है।

सीवियर कोल्ड डे की स्थिति

अंबाला, हिसार, करनाल, जींद, कैथल, पानीपत और सोनीपत में सीवियर कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही।

आगे कैसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार 16 और 17 जनवरी को भी कोहरे का असर बना रहेगा। हालांकि 16 जनवरी से कुछ इलाकों में हालात थोड़े बेहतर हो सकते हैं। 18 जनवरी तक ठंड जारी रहने और 19 जनवरी के बाद हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

दिन का तापमान भी लुढ़का

राज्य में न्यूनतम तापमान औसत से करीब 3 डिग्री कम बना हुआ है। अंबाला में अधिकतम तापमान सबसे कम 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 8.8 डिग्री कम है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें