सिसोलर ने खम्हरिया को एक विकेट से हराकर जीती ट्रॉफी

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

हमीरपुर :– मौदहा विकास खण्ड सिसोलर गांव में बुधवार को क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मेजबान सिसोलर टीम ने मेहमान टीम खम्हरिया को एक विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। सिसोलर गांव में बीती 30 दिसंबर से क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ था। इसमें सिसोलर  गुसियारी, भैसमरी, बिहरका, भटुरी, अतरैया, छिमौली, मुंडेरा, पढ़ोरी,टोला माफ, पिपरौंदा, मेहुना, भैंसरा, सांड़ी, भमौरा और खम्हरिया की टीमों ने हिस्सा लिया।बुधवार को इस टूर्नामेंट फाइनल मैच मेजबान सिसोलर और खम्हरिया टीमों के बीच खेला गया है।
 
जिसमें खम्हरिया की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 100 रन बनाए इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिसोलर टीम ने अपने पंद्रहवें ओवर की आखिरी गेंद में एक विकेट से टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीत लिया है।मैच के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विजय शंकर प्रजापति ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया है।मैन ऑफ़ द मैच और मैन ऑफ़ द सीरीज सरवन सिंह चंदेल रहे हैं।
 
अंगद प्रजापति और विनय यादव ने अम्पायर की भूमिका निभाई है। वहीं टूर्नामेंट के आयोजक राहुल चंदेल, सरवन चंदेल, धीरज, मनीष, हिमांशु सिंह, जीतू मौर्या सहित अन्य लोगों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का आभार प्रकट किया है। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें