महराजगंज : जिले में पीडब्लूडी के करोड़ों की बेशकीमती भूमि पर अवैध निर्माण , स्थानीय पुलिस पर आरोप
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिकायती पत्र के माध्यम से कराया अवगत ,कार्यवाही की मांग
कुछ भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के मिलीभगत से PWD गाटा संख्या 1012 ठूठीबारी बेशकीमती करोड़ों की भूमि पर अवैध कब्जा
महराजगंज ब्यूरो ।महराजगंज जिले के थाना ठूठीबारी क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर तीन लोगों द्वारा 1015 गाटा संख्या पर जमीन बैनामा लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को दिए गए शिकायत पत्र शिकायत कर्ता ने बताया कि उपरोक्त भूमि पर तीन लोगों में एक व्यक्ति नेपाल राष्ट्र का नागरिक है। और अवैध नेपाल से भारत और भारत से नेपाल के कार्यों में लिप्त रहता है। जब कि दो कब्जाधारी निचलौल तहसील क्षेत्र के है। लेकिन उपरोक्त तीनों लोगों के द्वारा 1012 PWD की भूमि पर निर्माण करा कर कब्जा किया जा रहा है। जिससे करोड़ों रुपया का अनुचित लाभ सीधे तौर पर दबंग भूमि कब्जा माफियाओं को मिल रहा है। उक्त भूमि महराजगंज जिले के निचलौल तहसील के ठूठीबारी में स्थित है। पूर्व में रहे 2023 में IAS सत्येंद्र कुमार और SDM रहें शैलेन्द्र गौतम के द्वारा पैमाईश कराई गई थी । जिससे यह पाया गया है कि उक्त 1012 PWD पर बेशकीमती भूमि कब्जा धारियों ने अवैध कब्जा किया है। जिसके बाद से निर्माण कार्य को रोकवा दिया गया है। अब स्थानीय पुलिस के साठगांठ से रविवार के दिन छत का लिंटर दो दो मशीन लगाकर तेजी से कराया गया।उक्त घटना के समय PWD के AE कुणाल और राजस्वकर्मी देवेंद्र पटेल द्वारा रुकवाने का प्रयास किया गया । लेकिन स्थानीय पुलिस के सहयोग नहीं करने से भूमि उपरोक्त कब्जा धारियों द्वारा तेजी से पुलिस के मौजदूगी में निर्माण कराया गया है। इसकी शिकायत X हैंडल और फोन के माध्यम से जिले के सभी उच्चाधिकारियों को किया गया। जिसके बाद मौके पर तहसील प्रशासन रुकवाने पहुंची लेकिन पुलिस की भूमिका संदिग्ध के वजह से निर्माण नहीं रुक सका है। उक्त PWD की भूमि 1012 गाटा संख्या को कब्जा मुक्त कराते हुए। जांच कराकर संबंधित दोषियों और कब्जा धारियों के विरोध मुकदमा दर्ज कराते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग किया गया है। और विधि सम्मत बताया गया हुआ। और बने हुए निर्माण कार्य को बुलडोजर से ध्वस्त कराया जाना जनहित में अति आवश्यक बताया गया है। आगे सहित कर्ता ने कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि भारत नेपाल सीमा पर अन्य किसी के द्वारा अवैध कब्जा का अंजाम ना दिया जा सके।और उचित संदेश भू माफियों को जाए।


Comment List