पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल

फूलपुर के जमीलाबाद का मामला, हथियार व देशी बम बरामद

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो, प्रयागराज।

थाना फूलपुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार तड़के लगभग 4:45 बजे थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम बौड़ई मोड़, नहर किनारे हाईटेंशन लाइन के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा किए जाने पर खुद को घिरता देख अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त की पहचान आजम राईन पुत्र स्व. हफीजउल्ला, निवासी जमीलाबाद कस्बा, थाना फूलपुर के रूप में हुई है। वहीं दूसरे अभियुक्त ने अपना नाम मो. सुहैल पुत्र मो. इकबाल, निवासी ग्राम सराय अब्दुल मलिक, थाना फूलपुर बताया।

अनपरा इं. एस.पी. यादव को महाप्रबंधक पद पर प्रोन्नति जे.ई. संगठन ने जताया हर्ष Read More अनपरा इं. एस.पी. यादव को महाप्रबंधक पद पर प्रोन्नति जे.ई. संगठन ने जताया हर्ष

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 012/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) के तहत वांछित चल रहे थे।

छितौनी इंटर कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘सृजन’ का भव्य विमोचन Read More छितौनी इंटर कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘सृजन’ का भव्य विमोचन

उल्लेखनीय है कि 8 जनवरी 2026 को जमीलाबाद निवासी शनि सोनी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 7 जनवरी की शाम अभियुक्तों ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से फायर किया और धमकी दी।

बगहा–बेलवनिया पुल को लेकर शास्त्री नगर में अहम बैठक, आंदोलन तेज करने का ऐलान Read More बगहा–बेलवनिया पुल को लेकर शास्त्री नगर में अहम बैठक, आंदोलन तेज करने का ऐलान

संयुक्त पुलिस टीम (थाना फूलपुर एवं एसओजी/सर्विलांस सेल गंगानगर) ने मौके से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 73 AB 9639), एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, चार अवैध देशी बम तथा 1200 रुपये नकद बरामद किए हैं।

बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें