Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: आज 10 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी लौटती हुई नजर आ रही है। बीते दो दिनों की गिरावट के बाद निवेशकों के लिए राहत की खबर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि आज MCX पर कारोबार खुलते ही सोना-चांदी के दामों में उछाल देखने को मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी मजबूत

आज कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव बढ़कर 4,476.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 76.260 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

गौरतलब है कि गुरुवार को MCX पर गिरावट के बाद सोना 1,37,700 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2,42,631 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

आज भारत में सोने-चांदी के ताजा रेट

बीते दिन लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज होने के बाद आज कीमतों में रिकवरी देखी जा रही है।

डॉलर में मजबूती की वजह

अमेरिका से रोजगार से जुड़े मिश्रित आंकड़े सामने आए हैं। नवंबर में आई भारी गिरावट के बाद दिसंबर में वेतन वृद्धि उम्मीद से कम रही। इससे फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले को लेकर तस्वीर थोड़ी साफ होती दिख रही है।
इन्हीं कारणों और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच डॉलर में मजबूती आई है, जिसका असर कीमती धातुओं पर भी पड़ा है।

आज आपके शहर में सोने-चांदी के भाव

  • दिल्ली:

    • 24 कैरेट सोना – 1,38,140 रुपये/10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – 1,26,640 रुपये/10 ग्राम

  • मुंबई:

    • 24 कैरेट सोना – 1,37,990 रुपये/10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – 1,26,490 रुपये/10 ग्राम

  • भोपाल:

    • 22 कैरेट सोना – 1,26,540 रुपये/10 ग्राम

  • चेन्नई:

    • 24 कैरेट सोना – 1,39,080 रुपये/10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना – 1,27,490 रुपये/10 ग्राम

  • कोलकाता:

    • 24 कैरेट सोना – 1,37,990 रुपये/10 ग्राम

  • आगरा:

    • 22 कैरेट सोना – 1,26,640 रुपये/10 ग्राम

चांदी का भाव

    • दिल्ली, मुंबई, भोपाल, आगरा और कोलकाता – 2,51,900 रुपये/किलो

    • चेन्नई – 2,71,900 रुपये/किलो

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें