नहर की सफाई के विवाद में सरयू नहर खंड के एसडीओ ने तथ्यों सहित आरोपों को बताया भ्रामक

इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद एक स्थानीय पत्रकार और सरयू खंड के एसडीओ के बीच तीखी बहस हुई। दोनों पक्षों ने कप्तानगंज थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

हरदी, बस्ती।

जनपद बस्ती में सरयू नहर परियोजना के अंतर्गत बभनान रजवाहा नहर की सफाई को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाए गए हैं कि नहर की सफाई के नाम पर बजट आवंटित किया गया, लेकिन बिना सफाई कराए ही पानी छोड़ दिया गया और बजट का दुरुपयोग हुआ। इन रिपोर्ट्स में मुख्य नहर के घास-फूस और सिल्ट से भरे फोटो भी साझा किए गए हैं।

इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद एक स्थानीय पत्रकार और सरयू खंड के एसडीओ के बीच तीखी बहस हुई। दोनों पक्षों ने कप्तानगंज थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की। पत्रकार की शिकायत पर एसडीओ और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि एसडीओ की शिकायत पर अभी कार्रवाई लंबित बताई जा रही है। सरयू नहर खंड के एसडीओ शिव गोपाल शुक्ला ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा है।

इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद एक स्थानीय पत्रकार और सरयू खंड के एसडीओ के बीच तीखी बहस हुई। दोनों पक्षों ने कप्तानगंज थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की।

सीबीएसई के 10वीं की साइंस की परीक्षा सात केंद्रों पर संपन्न Read More सीबीएसई के 10वीं की साइंस की परीक्षा सात केंद्रों पर संपन्न

उन्होंने कहा कि विभाग ने बभनान रजवाहा नहर से निकलने वाली चार छोटी माइनरों (उप-नहरों) की सफाई के लिए टेंडर जारी किया था और कार्य भी पूरा कराया गया है। एसडीओ ने विस्तार से बताया की एकटेकवा माइनर, किमी 0.000 से 4.600 तक सिल्ट सफाई एवं स्कैपिंग का कार्य पूर्ण हो गया है। वही चेतरा माइनर का भी किमी 0.000 से 8.000 तक कार्य कराया गया, जिसमें 7.700 किमी तक सफाई कार्य पूरी कर लिया गया है। दूसरी तरफ परसपुर माइनर का भी किमी 0.000 से 4.000 तक कार्य पूर्ण रूप से संपन्न हो गया है। और गनेशपुर माइनर किमी 0.000 से 6.425 तक टेंडर जारी, जिसमें मूल 7.5 किमी में से 6.4 किमी का कार्य पूरा हो गया है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर ग्रीन योजना केन्द्र का हुआ शुभारंभ Read More पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर ग्रीन योजना केन्द्र का हुआ शुभारंभ

एसडीओ ने स्पष्ट किया कि ये कार्य योजनाबद्ध तरीके से कराए गए हैं और इससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा में लाभ होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो मुख्य बभनान रजवाहा नहर के हैं, जिसकी सफाई के लिए विभाग ने कोई टेंडर या बजट आवंटन ही नहीं किया है। इसलिए मुख्य नहर में सफाई न होना स्वाभाविक है। शुक्ला ने इन खबरों को भ्रामक करार देते हुए कहा कि इससे विभाग की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

सड़क सुरक्षा मानको की अनदेखी करने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेंगी Read More सड़क सुरक्षा मानको की अनदेखी करने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेंगी

उन्होंने कहा कि चारों माइनरों की सफाई पूरी होने से अब खेतों तक भरपूर पानी पहुंच सकेगा। यह मामला सरयू नहर परियोजना के अंतर्गत आता है, जो क्षेत्र के हजारों किसानों की सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, सफाई कार्य अधीक्षण अभियंता मनोज साहू और अधिशासी अभियंता सतीश कुमार के निर्देशन में पूरा किया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें