Haryana: हरियाणा में HTET आवेदन की आज अंतिम तारीख, बढ़ सकती है डेडलाइन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि चार जनवरी रविवार निर्धारित की गई है। बोर्ड के अनुसार, शनिवार तक प्रदेशभर से डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थी HTET के लिए आवेदन कर चुके हैं। इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आवेदन के लिए केवल दस दिन का समय दिए जाने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, जिस पर तारीख आगे बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने HTET के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू की थी। बोर्ड की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि चार जनवरी तय की गई है, जबकि आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए अभ्यर्थियों को चार और पांच जनवरी का अवसर दिया जाएगा। सीमित समय के कारण कई अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रहने की आशंका जता रहे हैं।

पिछली बार HTET के लिए साढ़े तीन लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इस बार कम समय मिलने के बावजूद डेढ़ लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं, जिससे आवेदन संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।

17 व 18 जनवरी को प्रस्तावित है HTET परीक्षा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड वर्ष 2026 में दो बार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा। बोर्ड की ओर से जनवरी माह में 17 और 18 जनवरी को HTET आयोजित करने का संभावित शेड्यूल तय किया गया है। जनवरी में होने वाली परीक्षा HTET-2025 के नाम से आयोजित की जाएगी, जबकि नवंबर माह में HTET-2026 परीक्षा कराई जाएगी।

Haryana: हरियाणवी फोक सॉन्ग टटीरी को लेकर बढ़ा विवाद, FIR दर्ज Read More Haryana: हरियाणवी फोक सॉन्ग टटीरी को लेकर बढ़ा विवाद, FIR दर्ज

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि HTET के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि फिलहाल चार जनवरी तक है और अब तक लगभग डेढ़ लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश और अभ्यर्थियों की मांग के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है।

महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी का मोदी सरकार पर हमला Read More महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी का मोदी सरकार पर हमला

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार