Haryana: डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, एक बार फिर जेल से आएगा बाहर
Haryana News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल की मंजूरी मिल गई है। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आएंगे। यह पहली बार नहीं है जब डेरा प्रमुख को पैरोल दी गई हो। इससे पहले भी अगस्त महीने में रक्षाबंधन से पहले उन्हें 40 दिन की पैरोल मिल चुकी है।
राम रहीम फिलहाल हरियाणा की रोहतक स्थित सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं। प्रशासन की ओर से पैरोल को लेकर आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है, हालांकि किन शर्तों पर पैरोल दी गई है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
साध्वियों के यौन शोषण मामले में उम्रकैद जैसी सजा
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पंचकूला की सीबीआई विशेष अदालत ने अगस्त 2017 में दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया था। कोर्ट ने राम रहीम को दोनों मामलों में अलग-अलग 10-10 साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही उस पर कुल 30 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।
Read More श्रीमणि ने दिल्ली में मनाया 10वां स्थापना दिवस — फ़िनटेनिटी के साथ डिजिटल सशक्तिकरण का नया संकल्प1999 का मामला, 2005 में दर्ज हुए बयान
सीबीआई के अनुसार, यह यौन शोषण वर्ष 1999 में हुआ था, लेकिन पीड़ित साध्वियों के बयान करीब छह साल बाद यानी वर्ष 2005 में दर्ज किए गए। लंबी जांच और सुनवाई के बाद सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को दोषी ठहराया था।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments