Haryana: हरियाणा में इस गांव को बनाया गया नगरपालिका, अधिसूचना जारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा सरकार ने नए साल के अवसर पर पानीपत जिले की इसराना विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मतलौडा गांव को नगर पालिका बनाने की घोषणा की है। इस फैसले के तहत शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है, जिससे मतलौडा ग्राम पंचायत को औपचारिक रूप से नगर पालिका का दर्जा मिल गया है।

मतलौडा गांव विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार का पैतृक गांव है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह घोषणा मंत्री पंवार के जन्मदिन और नव वर्ष के अवसर पर की, जिसे क्षेत्र के लिए एक विशेष तोहफा माना जा रहा है। नगर पालिका बनने की खबर से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।

whatsapp-image-2025-12-31-at-81413-pm_1767192395

इस मौके पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह निर्णय उनके क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि मतलौडा को नगर पालिका बनाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। नव वर्ष और उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया यह तोहफा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा।

Haryana: हरियाणा में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर महिला की हत्या, दो बच्चों की थी मां Read More Haryana: हरियाणा में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर महिला की हत्या, दो बच्चों की थी मां

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार