Haryana: हरियाणा का चर्चित VIP नंबर HR88B8888 फिर होगा नीलाम, ये है वजह

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में चर्चित वीआईपी नंबर HR88B8888 एक बार फिर नीलामी के लिए उपलब्ध होगा। पिछले सप्ताह इस नंबर की बोली 1.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी, लेकिन नीलामी जीतने वाले बोलीदाता द्वारा तय समय सीमा में राशि जमा न कर पाने के बाद नंबर दोबारा नीलाम करने का फैसला लिया गया है।

पेमेंट दो बार फेल, परिवार भी खिलाफ

इस नंबर पर सबसे अधिक बोली लगाने वाले सुधीर कुमार, जो रोमुलस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के ट्रांसपोर्ट सर्विस डायरेक्टर हैं, ने बताया कि उन्होंने दो बार ऑनलाइन भुगतान करने की कोशिश की, लेकिन पोर्टल पर पेमेंट सक्सेसफुल नहीं हुआ।

पत्रकार रवि गर्गवंशी रवि शुक्ल की अवैधानिक गिरफ्तारी व उत्पीड़न के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन Read More पत्रकार रवि गर्गवंशी रवि शुक्ल की अवैधानिक गिरफ्तारी व उत्पीड़न के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

उनका कहना है कि तकनीकी समस्या के कारण भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। परिवार के सदस्यों ने भी इतनी बड़ी राशि सिर्फ एक नंबर के लिए खर्च करने का विरोध किया। सुधीर ने कहा कि उनका व्यक्तिगत मत नंबर खरीदने के पक्ष में था, लेकिन परिवार की सलाह का सम्मान किया गया।

पुल की टूटी रेलिंग से बढ़ा हादसे का खतरा, मरम्मत की मांग तेज Read More पुल की टूटी रेलिंग से बढ़ा हादसे का खतरा, मरम्मत की मांग तेज

1.17 करोड़ की बोली लगी थी

पेट्रोल पंपों पर पसरा सन्नाटा, पछता रहे हैं स्टोर करने वाले Read More पेट्रोल पंपों पर पसरा सन्नाटा, पछता रहे हैं स्टोर करने वाले

दो दिनों की नीलामी के बाद सुधीर कुमार इस नंबर के अंतिम विजेता बने। उन्हें 1 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक राशि जमा करनी थी लेकिन भुगतान नहीं हो सका, जिससे नीलामी की प्रक्रिया रद्द हो गई। नंबर की आधार बोली 50,000 रुपये थी, जो बढ़ते-बढ़ते 1.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गईइस नंबर के लिए कुल 45 लोगों ने आवेदन किया था।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments