Haryana Weather: हरियाणा में दो दिन शीतलहर का कहर, छह जिलों में IMD का येलो अलर्ट जारी
Haryana Weather: हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार और गुरुवार के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान से सटे छह जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और नारनौल में अगले दो दिनों तक शीतलहर की चपेट में रहेंगे।
पहाड़ों से मैदानों की ओर आ रही icy हवाओं ने तापमान में तेजी से गिरावट ला दी है। मंगलवार को हरियाणा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में औसतन 0.6°C की कमी दर्ज की गई।
राज्य में सबसे कम तापमान नारनौल में दर्ज हुआ, जहां पारा 5.5°C तक गिर गया। अन्य जिलों में भी तापमान बेहद नीचे रहा.
Read More Haryana: हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधायमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज के आसपास अधिकतम तापमान 20.6°C रहा, जबकि भिवानी में अधिकतम तापमान 26.9°C दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है।
12 जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से भी नीचे
ठंड ने हरियाणा में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया, जिनमें शामिल हैं:
नारनौल, महेंद्रगढ़, सोनीपत, हिसार, सिरसा, रोहतक, पंचकूला, गुरुग्राम, करनाल, फरीदाबाद, कैथल और नूंह।
अंबाला का न्यूनतम तापमान 10.5°C, जबकि भिवानी में यह 13°C के ऊपर रहा।
12 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की एंट्री
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम अगले दिनों में और परिवर्तनशील रहेगा।
उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ठंड भी और बढ़ सकती है।
लेकिन 12 दिसंबर से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हरियाणा में दस्तक देगा, जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments