New Bypass:  हरियाणा के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 1900 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 41 किमी लंबा नया बाईपास

Sandeep Kumar  Picture
Published On

New Bypass: हरियाणा सरकार ने हिसार शहर के लिए एक बड़ी  परियोजना को मंजूरी दी हैमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार बाईपास निर्माण परियोजना को हरी झंडी दे दी है, जिससेकेवल शहर का ट्रैफिक दबाव कम होगा, बल्कि क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

यह नया बाईपास हिसार-राजगढ़ रोड (एनएच-52) से शुरू होकर हिसार-दिल्ली रोड (एनएच-9) को पार करता हुआ हिसार-कैथल रोड (एनएच-52) तक जाएगा। इसकी कुल लंबाई लगभग 41 किलोमीटर होगी। इसपर कुल लागत 1900 करोड़ रुपये आएगी। जिसमें से भूमि अधिग्रहण पर खर्च 1000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया जाएगा।

शहर के अंदर से गुजरने वाले भारी वाहनों को बाईपास रूट मिलेगा, जिससे शहरी ट्रैफिक में राहत मिलेगी। बाईपास से शहर के भीतर ट्रैफिक जाम और प्रदूषण में कमी आएगी। यातायात की दुर्घटनाओं में गिरावट आएगी। शहर का इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे निवेश के नए रास्ते खुलेंगे।

बेरासपुर में चकबंदी के विरोध में मुख़र हुए किसान Read More बेरासपुर में चकबंदी के विरोध में मुख़र हुए किसान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बाईपास परियोजना हिसार को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहरी ढांचे की ओर ले जाने वाला एक अहम कदम हैसरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा के प्रमुख शहरों को बेहतर सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी के माध्यम से विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाए।

ओवरटेक के चक्कर में बाइक व ई रिक्शा की आमने-सामने टक्कर Read More ओवरटेक के चक्कर में बाइक व ई रिक्शा की आमने-सामने टक्कर

परीक्षा के दौरान कॉलेज के बाहर खड़ी बाइकों से मोबाइल पार, छात्रों में रोष Read More परीक्षा के दौरान कॉलेज के बाहर खड़ी बाइकों से मोबाइल पार, छात्रों में रोष

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें