Haryana: हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे 5 नए लेबर कोर्ट, सीएम सैनी ने किया ऐलान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रमिकों और संस्थान मालिकों के बीच श्रम विवादों के त्वरित निपटान के लिए पलवल, रेवाड़ी, सोनीपत, झज्जर और बावल में पांच नए लेबर कोर्ट (श्रम न्यायालय) बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन कोर्टों के गठन में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ईएसआइ अस्पतालों का निर्माण प्राथमिकता पर

Haryana: हरियाणवी फोक सॉन्ग टटीरी को लेकर बढ़ा विवाद, FIR दर्ज Read More Haryana: हरियाणवी फोक सॉन्ग टटीरी को लेकर बढ़ा विवाद, FIR दर्ज

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सोनीपत और करनाल में प्रस्तावित ईएसआइ अस्पतालों के निर्माण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। वर्तमान में बावल (86%), पंचकूला (97%) और बहादुरगढ़ (96%) में निर्माण कार्य प्रगति पर है।

Haryana: हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये Read More Haryana: हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये

250 कैंटीन से श्रमिकों को पौष्टिक भोजन

यूपी चुनाव की तैयारी तेज, योगी की बैठकों से भाजपा ने बदली चुनावी चाल Read More यूपी चुनाव की तैयारी तेज, योगी की बैठकों से भाजपा ने बदली चुनावी चाल

बैठक में यह जानकारी दी गई कि अंत्योदय आहार योजना के तहत वर्ष 2027 तक हरियाणा में 250 कैंटीन स्थापित की जाएंगी। इन कैंटीनों में श्रमिकों को किफायती दरों पर शुद्ध और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रम विभाग से संबंधित सभी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए।

करनाल में बनेगा राष्ट्रीय स्तर का यूनिटी माल

करनाल में बनने वाला यूनिटी माल पूरे देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) उत्पादों, विशेषकर ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ पहल के अंतर्गत तैयार वस्तुओं को प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय मंच का काम करेगा।

सेक्टर-37 में 162.88 करोड़ रुपये की लागत से 3.87 एकड़ में विकसित किए जा रहे इस माल का निर्माण जुलाई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने करनाल में यूनिटी माल और फरीदाबाद व गुरुग्राम में बनाए जा रहे वर्किंग वूमेन हॉस्टल की प्रगति की समीक्षा की।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार