मार्ग दुर्घटना में चाचा व भतीजे की  मौत, पिता गंभीर

  मार्ग दुर्घटना में चाचा व भतीजे की  मौत, पिता गंभीर

सिद्धार्थनगर। जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के एनएच-730 पर महादेव और बरगदवा गांव के बीच बुधवार दोपहर में एक सड़क हादसे ने  लोगों का दिल दहला दिया है। शोहरतगढ़ की तरफ से जा रही  पिकअप ने  ट्रेलर वाहन को ओवरकोट किया तो नौगढ की तरफ आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर को टक्कर मार दी। इस हादसे में धुसुरी बुजुर्ग निवासी सौरभ सिंह उर्फ रानू सिंह (46) पुत्र अखिलेश सिंह व कार में सवार मझले भाई विपप्ल सिंह के पुत्र ढाई वर्षीय उदित सिंह की मौत हो गई और पिता अखिलेश सिंह गम्भीर रूप से जख़्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घायल अखिलेश सिंह का इलाज  माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज में  चल रहा है। जहा इनकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। 
 
मिली जानकारी के मुताबिक चिल्हिया थाना क्षेत्र के धुसुरी बुजुर्ग निवासी सौरभ सिंह उर्फ रानू सिंह अपने पिता अखिलेश सिंह और मझले भाई विपप्ल सिंह के पुत्र ढाई वर्षीय उदित सिंह कार में सवार होकर बुधवार सुबह नौगढ़ गए हुए थे। कार सौरभ सिंह उर्फ रानू सिंह चला रहे थे। दोपहर बाद घर लौट रहे थे। जैसे बरगदवा चौराहा पार कर आगे आए, तभी शोहरतगढ़ की तरफ से आ रही एक पिकअप को सामने जा रही ट्रेलर वाहन को ओवरटेक किया। जोखिम भरा ओवरटेक अचानक देकर सौरभ सिंह उर्फ रानू सिंह कार लेकर अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टक्कर हो गई।
 
टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना को देख आसपास व राहगीर सहम गए। मौके पर पहुंची पुलिस  लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत से कार से सभी को बाहर निकालकर एम्बुलेंस की सहायता से  माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज पहुचाया। जहां चिकित्सको ने सौरभ सिंह उर्फ रानू सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल अखिलेश सिंह व उदित सिंह को भर्ती करवाया गया। एक घँटे इलाज के बाद मृतक के भतीजा उदित सिंह ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता अखिलेश सिंह का इलाज चल रहा है। लेकिन उनकी भी हालत गम्भीर बताई जा रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel