Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, CMO ऑफिस में तैनात सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की फरीदाबाद ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए CMO ऑफिस में तैनात सहायक सुभाष शर्मा को 3 लाख 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह रकम आरोपी के पिट्ठू बैग से बरामद की गई, जिससे उसका अपराध साफ तौर पर साबित होता है।

जानकारी के अनुसार, यह रिश्वत डायग्नोस्टिक सेंटर की NOC जारी करने के बदले मांगी गई थी। आरोपी ने शुरुआत में 5 लाख रुपए की मांग की थी, लेकिन बातचीत के बाद 3.25 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। शिकायतकर्ता ने इस रिश्वतखोरी की सूचना सतर्कता टीम को दी, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।

विजिलेंस ने सुभाष शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत FIR दर्ज कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें