Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान दितवाह अब कमजोर पड़ते हुए डीप डिप्रेशन में बदल गया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) के अनुसार यह सिस्टम तमिलनाडुपुडुचेरी तट के समानांतर आगे बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमज़ोर हो गया। हालांकि इसके बावजूद 6 दिसंबर तक दक्षिण भारत में बारिश और तेज़ हवाओं का असर जारी रहेगा। चेन्नई और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इसका प्रभाव कर्नाटक और आंध्र प्रदेश तटों पर भी देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी, कुमारी सागर और गल्फ ऑफ मन्नार में हवाएं तेज़ चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।

दिल्ली का मौसम

Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक  Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

राजधानी दिल्ली में 2 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8°C तक गिर सकता है। आने वाले सप्ताह में यह तापमान 5°C तक भी पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान 20°C से नीचे रहने की संभावना है। सुबह के समय 1520 किमी/घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे शीतलहर जैसा असर महसूस हो सकता है।

Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद घंटों में लगेगा चंद्र ग्रहण, जरूर बरतें ये सावधानियाँ Read More Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद घंटों में लगेगा चंद्र ग्रहण, जरूर बरतें ये सावधानियाँ

उत्तर प्रदेश का मौसम

Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें आज के ताजा रेट्स Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें आज के ताजा रेट्स

उत्तर प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 24°C की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, टुंडला, कानपुर जैसी जगहों पर न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे जा सकता है। राज्य में सुबहशाम शीतलहर का अलर्ट जारी है।

बिहार का मौसम

पटना, बेतिया, गोपालगंज, सारण, भोजपुर और बक्सर सहित बिहार के कई शहर घने कोहरे की चपेट में आएंगे। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तापमान में तेज गिरावट की संभावना है।

उत्तराखंड का मौसम

देहरादून में 2 दिसंबर को अधिकतम तापमान 18°C और न्यूनतम तापमान 7°C रहेगा। नैनीताल में न्यूनतम तापमान 6°C तक गिर सकता है। सुबह के समय ठंड काफी महसूस होगी।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

शिमला में अधिकतम तापमान 17°C और न्यूनतम तापमान 3°C तक रहने का अनुमान है। वहीं मनाली में ठंड चरम पर रहने वाली है। यहां अधिकतम तापमान 3°C तक गिर सकता है और न्यूनतम तापमान -12°C तक पहुंच सकता है। भीषण बर्फबारी की संभावना है।

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी। भोपाल में अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 13°C तक जा सकता है। सुबह के समय शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।

राजस्थान का मौसम

जयपुर सहित राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी है। भरतपुर, उदयपुर और जोधपुर में सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है। तापमान में 23°C की गिरावट संभव है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments