नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में अब चलेगा हॉटस्पॉट डोमिनेशन, DGP ने जारी किए निर्देश
Haryana News: हरियाणा पुलिस ने राज्य में बढ़ते अपराध और नशे के नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई के लिए एक नया अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ की सफलता के बाद अब पुलिस ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ चलाने जा रही है। इस संबंध में डीजीपी ओपी सिंह ने 30 नवंबर को सभी जिलों के एडीजी, एसटीएफ, हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और चौकी स्तर तक के अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि 5 से 27 नवंबर तक चले ऑपरेशन ट्रैकडाउन के दौरान पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस अवधि में 3077 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि सैकड़ों पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।
अब नए ऑपरेशन में पुलिस का फोकस इन अपराधियों के जेल में रहते हुए उनके व्यवहार में सुधार लाने और बेल पर बाहर आए अपराधियों की सख्ती से निगरानी करने पर रहेगा। इसके अलावा, पुलिस नशे और अपराध के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर करने की योजना पर काम करेगी।

About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments