नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana Weather: हरियाणा में कल से शीत लहर का प्रकोप, तापमान में फिर आएगी गिरावट
Haryana Weather: हरियाणा में ठंड एक बार फिर दस्तक देने वाली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद राज्य में कल से उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज होंगी। इन हवाओं के कारण नमी भी बढ़ेगी और लोगों को ठंड का और अधिक एहसास होगा। सुबह के समय कई इलाकों में हल्की धुंध छाने की संभावना है। इस बीच हरियाणा में नवंबर में बेहद कम बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है।
तापमान में गिरावट, IMD की ताज़ा रिपोर्ट
IMD चंडीगढ़ की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में रविवार को 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है।
हिसार सबसे ठंडा शहर
हिसार राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा जहाँ न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है। नारनौल और सिरसा में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस से अधिक नीचे रहा।
वहीं अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.1°C रहा, जो सामान्य से 1.8°C अधिक है। मेवात का तापमान 14.6°C दर्ज किया गया, जो अन्य जिलों की तुलना में काफी अधिक है।
रोहतक में सबसे ज्यादा गिरा तापमान
पिछले 24 घंटों में हरियाणा के किसी भी शहर में बारिश नहीं हुई। लगभग सभी स्टेशनों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ने की पुष्टि होती है। रोहतक में तापमान में सबसे अधिक 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली।
नवंबर में बारिश लगभग नहीं, 25 साल का रिकॉर्ड टूटा
नवंबर 2024 में हरियाणा में सिर्फ 0.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। 2011, 2016, 2021 और 2024 ऐसे वर्ष रहे जब नवंबर में बारिश नहीं हुई।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments