गोला तहसील की 9 राइस मिलों में धान कुटाई ठप, सरकारी खरीद पर संकट के बादल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

गोला तहसील क्षेत्र की नौ राइस मिलों में धान की कुटाई का कार्य इस बार शुरू ही नहीं हो सका है। कुटाई न होने से मिलों में धान की आवक रुकी है और फिलहाल खरीदा गया पूरा धान गोदामों में ही पड़ा है। मिल संचालकों का कहना है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो सरकारी खरीद प्रक्रिया पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

खाद्य विभाग की ओर से इस सीजन में गोला क्षेत्र के चार क्रय केंद्रों पर लगभग 4419 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। वहीं पीसीयू के दो और पीसीएफ के तीन केंद्रों पर करीब एक हजार क्विंटल धान खरीदा गया है। प्रतिदिन खरीदारी जारी है, लेकिन राइस मिलों में कुटाई शुरू न होने से खरीदा गया कोई भी धान आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसी स्थिति में आने वाले दिनों में खरीद कार्य बाधित होने की आशंका बढ़ गई है।

पूर्वांचल राइस मिल एसोसिएशन के गोरखपुर मंडल अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि राइस मिलों पर कुटाई शुरू न होने का मुख्य कारण फोर्टिफाइड चावल की उपलब्धता में देरी है। सरकार के निर्देशानुसार मिलरों को कुटाई के बाद तैयार चावल में एक प्रतिशत फोर्टिफाइड चावल मिलाना अनिवार्य है। जब तक यह मिश्रण नहीं हो जाता, खाद्य विभाग चावल की सप्लाई स्वीकार नहीं करता। उन्होंने बताया कि साधारण चावल का कोटा, जो एथनॉल तथा डिस्टिलरी में उपयोग होता है, बहुत कम है, जिससे कुटाई शुरू नहीं हो पा रही है।

इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरविंद दूबे ने बताया कि फोर्टिफाइड चावल के लैब परीक्षण की प्रक्रिया लंबी होने के कारण इसकी उपलब्धता में देरी हो रही है। लैब से गुणवत्ता जांच पूरी होते ही चावल की सप्लाई राइस मिलों को शुरू कर दी जाएगी।

कुशीनगर में यूजीसी समता बिल 2026 के समर्थन में 26 फरवरी को पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन Read More कुशीनगर में यूजीसी समता बिल 2026 के समर्थन में 26 फरवरी को पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

फोर्टिफाइड चावल पोषण युक्त चावल होता है, जिसमें फोलिक एसिड, आयरन और विटामिन बी-12 मिलाया जाता है। इसे चावल में पीसकर मिलाया जाता है और फिर पुनः चावल के रूप में तैयार किया जाता है। मिलरों को प्रति क्विंटल धान पर एक किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल की मात्रा मिलानी होती है।

राजश्री ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन में तीन दिवसीय आह्वान का होगा आयोजन  Read More राजश्री ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन में तीन दिवसीय आह्वान का होगा आयोजन 

About The Author

Post Comments

Comments