Haryana Transfers: हरियाणा में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी अटकी, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Transfers: हरियाणा में मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर विभागों की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं। विभागों के स्टेट-लेवल नोडल अधिकारियों (OTP) की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि अनेक विभाग अभी तक सर्विस वेरिफिकेशन का डाटा अपडेट करने में असफल रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जिन विभागों में सबसे ज्यादा लापरवाही दर्ज हुई है, उनमें मुख्यमंत्री नायब सैनी के विभाग भी शामिल हैं। इसके अलावा ऊर्जा मंत्री अनिल विज के विभागों में भी इसी तरह की देरी सामने आई है।

लगातार रिमाइंडर के बावजूद नहीं दिख रही गंभीरता

रिपोर्ट के अनुसार, जिला और राज्य स्तर से बार-बार रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद संबंधित विभाग तेजी नहीं दिखा रहे। नतीजतन, कई कर्मचारियों की सर्विस वेरिफिकेशन प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पाई है, जिससे ट्रांसफर प्रक्रिया में देरी तय मानी जा रही है।

Haryana: हरियाणा में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला Read More Haryana: हरियाणा में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला

5 फरवरी को एक साथ होने हैं सभी विभागों में ट्रांसफर

Haryana: हरियाणा में आईएएस अफसर के सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान Read More Haryana: हरियाणा में आईएएस अफसर के सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदकर दी जान

सरकार ने सभी विभागों में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी 2025 लागू कर दी है। इसके तहत सभी विभागों में एक ही दिन—5 फरवरी 2025 कोट्रांसफर किए जाने हैं। यह ट्रांसफर ड्राइव लगभग एक साल बाद शुरू की जा रही है, इसलिए सरकार इसे समय पर पूरा कराने को लेकर सख्त है। लेकिन विभागों की धीमी रफ्तार पूरा सिस्टम अटका रही है।

हजारीबाग के बड़कागांव में बाइक चोर गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Read More हजारीबाग के बड़कागांव में बाइक चोर गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फरवरी 2025 में लागू हुई थी नई पॉलिसी, प्रक्रिया अभी भी अधूरी

मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2025 इसी वर्ष फरवरी में लागू हुई थीपॉलिसी के अनुसार, 28 फरवरी 2025 तक सभी सरकारी कर्मचारियों को पूरी तरह ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया के दायरे में लाना थालेकिन कई विभागों के डाटा अपडेट न होने के कारण यह प्रक्रिया अभी शुरू भी नहीं हो पाई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें