Kal Ka Rashifal: कल इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भविष्यफल

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Rashifal: 28 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आएगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में प्रत्येक राशि का दिन अलग रहेगा। आइए जानते हैं कल का राशिफल-

मेष राशि

कल का दिन मिलाजुला रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा, लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना आवश्यक है। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा और घर की साफ-सफाई एवं व्यवस्था पर ध्यान देंगे। मित्रों के साथ घूमने-फिरने का योग बनेगा। दिन के दूसरे भाग में धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

बीजपुर -शांतिनगर पुनर्वास प्रथम बाईपास  रोड पर तेज रफ्तार  बोलेरो का तांडव, चालक फरार Read More बीजपुर -शांतिनगर पुनर्वास प्रथम बाईपास रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो का तांडव, चालक फरार

वृषभ राशि

जन्मदिवस पर डॉ. आशीष तिवारी ने किया ‘सेवार्थम नेत्र रथ’ का शुभारंभ Read More जन्मदिवस पर डॉ. आशीष तिवारी ने किया ‘सेवार्थम नेत्र रथ’ का शुभारंभ

कल का दिन शुभ रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लाभ और मुनाफे से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। लंबे समय के निवेश के लिए कल का दिन अनुकूल है। संतान की धार्मिक रुचि देखकर मन प्रसन्न होगा। आस-पड़ोस में किसी विवाद से दूर रहने का प्रयास करें।

परीक्षा के दौरान कॉलेज के बाहर खड़ी बाइकों से मोबाइल पार, छात्रों में रोष Read More परीक्षा के दौरान कॉलेज के बाहर खड़ी बाइकों से मोबाइल पार, छात्रों में रोष

मिथुन राशि

कल आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे और उसमें सफलता मिलेगी। दोपहर बाद शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में प्रगति और कमाई के योग रहेंगे। प्रतियोगिता और शिक्षा क्षेत्र में भाग्य साथ देगा। भाईयों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों का प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

कर्क राशि

कल का दिन सुखद और लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी कुछ अच्छा सरप्राइज दे सकता है। कारोबार में जोखिम लेने से बचें। पारिवारिक विवाद समाप्त होकर वातावरण मधुर बनेगा। शाम को दोस्तों के साथ पार्टी या आनंद के पल बिता सकते हैंधार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी

सिंह राशि

भाग्य से अधिक मेहनत आपको लाभ दिलाएगीपरिजनों के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखेंसामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वजन और रिश्तेदारों से अनबन दूर करने का प्रयास सफल होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा।

कन्या राशि

कल भाग्य और मेहनत दोनों आपको लाभ दिलाएंगे। किसी समस्या का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। काम और व्यापार में ईमानदारी से किया गया प्रयास सफलता लाएगा। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा जो भविष्य में लाभ देगा। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।

तुला राशि

कल कार्य व्यवसाय में लाभ और शुभ सूचना मिलने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। घर के बड़ों का स्नेह और आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी जरूरी कारण से जीवनसाथी के साथ शॉपिंग जाने का संयोग बनेगा।

वृश्चिक राशि

कल का दिन अवसर लेकर आया है। परिश्रम का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। वस्त्र और भवन निर्माण संबंधी कारोबारियों को विशेष लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में भाग्य साथ देगा और प्रेमी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों और मेहमानों का घर पर आगमन संभव है।

धनु राशि

कल काम में सुकून और सफलता मिलेगी। कोई लंबी समय से पूरी न हो सकी इच्छा कल पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष से सम्मान और लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में कल का प्रयास सफल होगा, हालांकि कुछ अनचाहे खर्च भी सामने आएंगे। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

कल का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आप रिलैक्स रहते हुए अपने काम करेंगे। परिवार और बच्चों के साथ समय अच्छा गुजरेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। कमाई और खर्च दोनों चलते रहेंगे, पर खर्च उचित रहेंगे।

कुंभ राशि

कल का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। घर के लिए सुख-साधनों की खरीदारी कर सकते हैं। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। कारोबार में विशेष लाभ मिलेगा, खासकर किराना व्यापारियों को। छात्रों को गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा।

मीन राशि

कल मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। किसी भी विवाद से दूर रहें। रुका हुआ काम मित्र की सहायता से पूरा हो सकता है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार आएगा। धार्मिक और पारिवारिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। दान-पुण्य करने का अवसर मिलेगा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments