Haryana: हरियाणा में 2 खेल अधिकारियों को किया गया सस्पेंड, जानें क्या है वजह

Haryana: हरियाणा में 2 खेल अधिकारियों को किया गया सस्पेंड, जानें क्या है वजह

Haryana News: हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने रोहतक के लाखनमाजरा स्टेडियम में हुई दुखद घटना के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए दो खेल अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही खेल मंत्री ने 22 जिलों के स्पोर्ट्स ऑफिसर्स को जिले में खेल संबंधी पूरी जानकारी तलब करने के आदेश दिए हैं।

हादसा कैसे हुआ

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी (16) अपने कोच मोहित राठी की देखरेख में अभ्यास कर रहे थे। रेस्ट के दौरान हार्दिक नेट में गेंद डालने का अभ्यास कर रहे थे कि उनकी अंगुली जाल में फंस गई और पोल उनके सीने पर आ गिरा। तुरंत उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही हार्दिक की मौत हो गई। हार्दिक तीन सब जूनियर नेशनल और एक यूथ नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके थे।

Haryana: हरियाणा में कांग्रेस नेता की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर, स्थिति बनी तनावपूर्ण Read More Haryana: हरियाणा में कांग्रेस नेता की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर, स्थिति बनी तनावपूर्ण

खेल राज्य मंत्री की हाई लेवल बैठक

Haryana: हरियाणा में कांग्रेस विधायक को बम से उड़ाने की धमकी, कानपुर के बदमाश पर आरोप Read More Haryana: हरियाणा में कांग्रेस विधायक को बम से उड़ाने की धमकी, कानपुर के बदमाश पर आरोप

खेल राज्य मंत्री ने 28 नवंबर को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हाई लेवल बैठक बुलाई है। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों समेत सभी जिला अधिकारियों को बुलाया गया है ताकि खेल संस्थानों की स्थिति का आकलन किया जा सके और ऐसे हादसों को भविष्य में रोका जा सके।

Haryana Weather: हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी  Read More Haryana Weather: हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, शीतलहर का अलर्ट जारी

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लाखनमाजरा स्टेडियम में 18 साल पहले सांसद कोटे से पोल लगाया गया था। समय रहते अगर आवश्यक मरम्मत या सुधार कर दिया जाता, तो इस दुखद हादसे को रोका जा सकता था। स्टेडियम में जर्जर पोल के कारण राष्ट्रीय स्तर का होनहार खिलाड़ी हार्दिक राठी हमेशा के लिए चली गया

गांव में बास्केटबॉल का क्रेज लंबे समय से रहा हैगांव के 16 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुके हैं, जिनमें सुनील राठी, नरेंद्र राठी, विनय कौशिक और सोमबीर राठी शामिल हैं। इसके अलावा 50 से ज्यादा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। लगभग 20 साल पहले गांव में युवा स्पोर्ट्स क्लब की स्थापना हुई थी।

स्थानीय ग्रामीण संदीप सिंह के अनुसार, 18 साल पहले सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सांसद कोटे से लाखनमाजरा में बास्केटबॉल स्टेडियम बनवाया था। स्टेडियम में लगाए गए पोल अब जर्जर हो चुके थे। हार्दिक राठी और शेखर राठी का चयन इंदौर अकादमी में अभ्यास के लिए हुआ था और यह चयनित होने वाले प्रदेश के दूसरे खिलाड़ी थे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel