नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बनी टीम ने कुकुरी को 57 रन से हराया
बनी टीम के अंकित यादव ने लगाई हैट्रिक, मैन ऑफ द मैच बने
भरावन (हरदोई)। बीवीएम इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे तृतीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में बनी टीम ने कुकुरी टीम को 57 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। बनी टीम के कप्तान मयंक सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ओपनर बल्लेबाज अंकित यादव ने धुंआधार 13 रन की पारी खेल टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। बनी टीम 8.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 82 रन का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुकुरी टीम शुरुआत बेहद खराब रही। लगातार विकेट गिरते गए। और 10.3 ओर में 24 रन बनाकर टीम सिमट गई। बनी टीम के बॉलर अंकित यादव ने हैट्रिक लगाकर कुकुरी टीम की कमर तोड़ दी। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक कर्नल आदित्य सिंह ने मैन ऑफ द मैच का अवार्ड सौंपा। इस दौरान शैलेन्द्र सिंह, राजू पांडे, विकास पांडे, विष्णु चौहान, डॉ शैलेंद्र बाजपेई, जीतू पांडे, मिलन मिश्र, सुबोधकांत मिश्र, सचिन पांडे, राकेश शुक्ल सहित दर्शक मौजूद रहे।

Comments